REET लेवल 1 (ग्रेड 3) मुख्य परीक्षा हेतु 15 मॉडल टेस्ट पेपर्स" एक संपूर्ण अभ्यास पुस्तक है, जो नवीनतम परीक्षा पैटर्न पर आधारित है। इसमें मुख्य परीक्षा के अनुसार तैयार किए गए 15 पूर्ण मॉडल पेपर्स शामिल हैं, जो अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा अनुभव प्रदान करते हैं। साथ ही प्रत्येक पेपर के लिए OMR शीट भी दी गई है, जिससे विद्यार्थी उत्तर भरने का अभ्यास कर सकें और समय प्रबंधन में दक्षता प्राप्त करें। यह पुस्तक उन सभी अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है जो रीट लेवल 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) शिक्षक भर्ती परीक्षा की सटीक और प्रभावी तैयारी करना चाहते हैं।